Digital Seva CSC

By CSC District Manager Ghazipur

PM Kisan Mandhan Yojana : पीएम किसान मानधन योजना के तहत किसानों को मिलेंगे सालाना 36 हजार रुपए |

PM Kisan Mandhan Yojana पीएम किसान मानधन योजना के तहत किसानों को मिलेंगे सालाना 36 हजार रुपए, ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  -
PKMY योजना के तहत किसानों को मिलेंगे सालाना 36 हजार रुपए
केंद्र सरकार ने देश के किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की है। इसी में एक है PM Kisan Mandhan Yojana। इस योजना के तहत किसानों को 36 हजार रुपए की राशि मिलेंगे। वहीं PM Kisan Mandhan Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तमाम किसान के लिए अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज हम अपको Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बातने जा रहे हैं।

PKMY योजना के तहत किसानों को मिलेंगे सालाना 36 हजार रुपए
साथ आपको यह भी बताएंगे की इस PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ किन-किन किसानों को मिलेंगा। साथ ही PM Kisan Mandhan Yojana के जरुरी दस्तावेजों के बारे में भी बात करेंगे। किसानो के PM Kisan Mandhan Scheme की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितम्बर साल 2019 में की गयी है। अब इस योजना को शुरू हुए लगभग एक साल हो चूका है और कई किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भी कर चुके है। इस PM Kisan Mandhan Yojana का उद्देश्य देश में कृषि क्षेत्र में कार्यरत किसानो को 60 साल की आयु के बाद हर महीने एक निश्चित राशि प्रदान करवाना है, जिससे किसान अपनी वृद्धावस्था में सम्मान पूर्वक गुजारा कर सकें।

PM Kisan Mandhan Yojana क्या है?
PM Kisan Mandhan Yojana एक प्रकार की Pension Scheme है, जिसका लाभ लेने के लिए किसानो को कम से कम 20 साल और ज्यादातर 42 साल तक अपनी आय में से बहुत कम राशि इस योजना में जमा करवानी होती है, जितनी राशि का निवेश किसान द्वारा किया जाता है। उतनी ही राशि का निवेश किसान के लिए सरकार द्वारा भी किया जाता है और किसान की उम्र 60 साल होने पर इसी राशि में से किसान को ताउम्र पेंशन दी जाती है। वहीं अगर किसी कारणवश किसान की मृत्यु हो जाती है, तो Pension Scheme की आधी राशि किसान के जीवनसाथी को दी जाती है।

किसानो को मिलेंगे सालाना 36 हजार रुपए
PM Kisan Mandhan Yojana में वे किसान जिनकी उम्र 18 साल से 40 साल के बिच है निवेश कर सकते हैं। Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana में निवेश की राशि किसान की उम्र के आधार पर तय की जाती है। साथ ही PM Kisan Mandhan Yojana में किसान जितनी राशि निवेश करेंगे उतनी ही राशि केंद्र सरकार द्वारा भी किसानों के नाम से निवेश की जाएगी और किसान की उम्र 60 साल होने के बाद किसान को आजीवन तीन हजार रुपए महीना यानी की 36 हजार रुपए सालाना दिए जायेंगे। PM Kisan Mandhan Yojana किसानों को वृद्धावस्था में सम्मानजनक जीवन प्रदान करती है।

PM Kisan Mandhan Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज
1). आधार कार्ड।
2). परिचय पत्र।
3). जमीन की पावती।
4). जमींन का खसरा नकल।
5). बैंक पासबुक।
6). दो पासपोर्ट फोटो।
7). मोबाइल नंबर।

PM Kisan Mandhan Yojana के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर कराएं
अथवा
1). सबसे पहले आपको PM Kisan Mandhan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2). इस वेबसाइट के होम पेज पर Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana टेब पर क्लिक करें, फिर Click Here to Apply Now पर क्लिक करें।
3). इसके बाद खुलने वाले पेज पर Self Enrollment using Mobile number & OTP ऑप्शन का चुना करें।
4). इसके बाद औपनि जानकारी भरते जाये और अंत में सेव/सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
5). इस प्रकार आप घर बैठे ही PM Kisan Mandhan Yojana के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment